feature-top
एयरइंडिया समेत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कंपनियों ने 5जी विवाद को लेकर अमेरिका जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है या उपयोग किए जा रहे विमानों को बदल दिया है. नई 5जी मोबाइल फोन सेवा विमान प्रौद्योगिकी को प्रभावित कर सकती है और इसी चिंता को लेकर एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द किया है. एयरलाइंस के इस फैसले के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है.
feature-top