कोरोना अपडेटः देश मे 24 घंटे के दौरान 2.48 लाख नए केस, 624 मौतें

feature-top

देश में गुरुवार को 2 लाख 48 हजार 653 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.8 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 624 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 2,86,384 लोग संक्रमित मिले थे और 573 लोगों की मौत हुई थी। पिछले दिन के मुकाबले 37,731 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 13% की कमी देखी गई है।

फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 20.97 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.06 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इस बीच, 8 राज्यों और UT में कोरोना के हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समीक्षा बैठक करेंगे। शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे होने वाली बैठक में ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर मेडिकल तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इन राज्यों और UT में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्षदीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार शामिल हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल कोरोना केस: 4,06,20,169

कुल रिकवरी: 3,80,13,280

कुल मौतें: 4,92,324


feature-top
feature-top