छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए जुबान फिसल गई। दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे मंत्री ने जनता से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास का बखान करते हुए स्थानीय विधायक देवती कर्मा को मुख्यमंत्री बता दिया है। मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए की लगभग 27 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

feature-top

 दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर पालिका में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने कवासी लखमा पहुंचे थे। इसमें दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा समेत अन्य कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जनता को आबकारी मंत्री संबोधित किए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मुंबई, रायपुर में रैंप बन रहा है। हमारे क्षेत्र में सड़क, पुल बने। स्कूल और आश्रम बने। इसी आशा के साथ हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमारी मुख्यमंत्री देवती कर्मा जी, हमारे 12 विधायक सब क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। अभी मंगल बोर रहा था कि यदि आप की सरकार में नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा। वो ठीक बोल रहा था

feature-top