आज यूरोप व अमेरिकी जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके डिस्कोथेक की सबसे पहले शुरुआत करने वाली गायिका व उद्यमी रेजीन जिल्बरबर्ग का निधन हो गया है

feature-top

आज यूरोप व अमेरिकी जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके डिस्कोथेक की सबसे पहले शुरुआत करने वाली गायिका व उद्यमी रेजीन जिल्बरबर्ग का निधन हो गया है

उन्होंने 70 के दशक में लॉस एंजिलिस, मियामी, न्यूयॉर्क और रियो डी जेनेरियो में 22 से अधिक ‘नाइट-लाइफ वेन्यू’ (डिस्कोथेक) लोकप्रिय बनाए। 92 वर्षीय रेजीन फ्रांसीसी अभिनेत्री भी रहीं।

बेल्जियम में 1929 में जन्मीं रेजीन के माता-पिता पोलैंड के यहूदी थे। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती वर्ष परिवार के साथ नाजियों से छिपकर बिताए। युद्ध खत्म हुआ तो गायिका बनीं और फिर 1953 में पेरिस के एक नाइट क्लब में मैनेजर।

यहां उन्होंने कई बदलाव किए, डीजे रखना शुरू किया और पहली बार डिस्कोथेक चलन में आया। 1957 में रेजीन ने अपना डिस्कोथेक ‘शेज रेजीन’ शुरू किया। जल्द ही लंदन, न्यूयॉर्क सिटी, मोंटे कार्लो आदि में भी इन्हें शुरू करवाया।


feature-top