चीन : शंघाई के बाद बीजिंग में कोरोना का कहर,बीते 24 घंटे में 32 लोगों की मौत

feature-top

चीन में शंघाई के बाद अब राजधानी बीजिंग में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शून्य कोविड नीति अपनाते हुए बीजिंग में सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए। यहां रेस्तरां में खाना रोकते हुए नागरिकों से कहा गया है कि उन्हें सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश के लिए कोरोना निगेटिव परीक्षण रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि शंघाई में कुछ राहत है। 

चीन ने यह प्रतिबंध ऐसे समय पर लगाए हैं जब देश में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर 5 दिन की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 मौतें दर्ज की गई हैं जबकि 6,895 केस स्थानीय रूप से स्पर्शोन्मुखी संक्रमण के पाए गए। बीजिंग में दर्जनों आवासीय परिसरों व स्कूलों को बंद करने जैसे सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

शंघाई में क्वारंटीन क्षेत्रों से बाहर लगातार दूसरे दिन कोई मामला नहीं आने पर करीब 2.5 करोड़ लोगों को प्रकाश और हवा लेने के लिए घर से बाहर आने की अनुमति दे दी है। शंघाई में कोरोना महामारी ने मार्च महीने में फैलना शुरू हुई थी।


feature-top