अपडेट्स:हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडा लगाने के मामले में एक और गिरफ्तारी

feature-top
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मेन गेट पर खालिस्तानी झंडा लगाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान वनीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने ट्वीट किया- हिमाचल प्रदेश का हर नागरिक देश को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट है। इससे पहले पिछले बुधवार को पंजाब के हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
feature-top