- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- बेटियों ने किया कमाल.....
बेटियों ने किया कमाल.....
नक्सल इलाके की बेटी बनी टॉपर
कांकेर की रहने वाली सोनाली बाला ने दसवीं में 98.67 मार्क्स के साथ टॉप किया है। कांकेर के नक्सल प्रभावित गांव गोण्डाहुर की छात्रा सोनाली बाला की कामयाबी पूरे गांव के लिए गर्व का विषय बन चुकी है। इस स्टूडेंट ने 592 अंक के साथ टॉप किया। सोनाली, गोण्डाहुर गांव के शासकीय स्कूल में पढती है। सोनाली ने बताया कि अंदरूनी इलाका होने के कारण पढाई में कई तरह की दिक्कतें आती थी, हमारे गांव मंे बिजली कभी भी गुल हो जाती है। ऐसे में पढ़ाई में भी खासी दिक्कते आती थी। अब आगे सोनाली 11वीं में बायोलॉजी लेकर पढाई करना चाहती है। साथ ही डॉक्टर बनकर अपने पिछड़े हुए क्षेत्र के लोगो की सेवा करना चाहती हैं।
सुमन प्रैक्टिस से बनी परफेक्ट
10वीं की दूसरी टॉपर सुमन को 98.67 मार्क्स मिले हैं। सुमन के पिता देव कुमार पटेल पेशे से शिक्षक हैं। सुमन को बचपन से ही घर पर पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। सुमन के पिता ने बताया कि बेटी इस बार की परीक्षा में अच्छा करेगी मुझे पता था मगर स्टेट में टॉप करना हमारे लिए गर्व की बात है। मैं कुछ काम से घर से बाहर गया था मुझे फोन आने लगे लोगों ने बताया कि बेटी ने टॉप किया है मैं घर लौटा और बेटी का मुंह मीठा करवाया। सुमन ने हर रोज 5 घंटे आंसर लिखने की प्रैक्टिस की। हर सबजेक्ट की लर्निंग को पूरा किया। अब वो आगे बायो और मैथ्स जैसे विषय पढ़ना चाहती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
