- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, मोदी-शाह पर भी निशाना
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, मोदी-शाह पर भी निशाना
महाराष्ट्र में एक बड़े राजनीतिक उलट-फेर के बीच आज शिवसेना के बाग़ी विधायकों का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
एक ओर जहां बीजेपी के तमाम नेताओं ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है और राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए दोनों पर भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया है, "महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है. वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS