01 Jul 2022

Generic placeholder image

यशवंत सिन्हा ने कहा दूर-दूर तक ये ख्याल भी नहीं आया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल करूं । आज सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का नंगा नाच हो रहा है इससे निकृष्ट काम दूसरा कोई नहीं हो सकता है। कुछ लोग पहले मेरे समर्थन में थे पर अब जो नहीं दिखाई दे रहे शायद उसका कारण भी यही है। मीडिया ने आडवाणी से समर्थन मांगने का सवाल पूछा तो सिन्हा बोले- आडवाणी जी वयोवृद्ध है और अभी बीमारी के दौर में किसी से नहीं मिल रहे हैं। उनकी बेटी से बात हुई है फोन पर । धारा 124 पर सिन्हा बोले कि मेरा मानना है कि इसे हमारी कानून व्यवस्थाएं का अंग नहीं होना चाहिए । सरकार का ये काम है राष्ट्रपति का नहीं मैं सिर्फ मशवरा दे सकता हूं राष्ट्रपति बनने के बाद । मेरी प्रथमिकता संविधान में जो सही है उसमें रहेगी ।

01 Jul 2022 02:30PM,
by: Imran Khan