यशवंत सिन्हा का रहा है BJP से नाता

feature-top
यशवंत सिन्हा का जन्म 6 नवंबर 1937 को पटना के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में 1960 तक बतौर शिक्षक काम किया। 1960 में IAS बने। 24 साल तक नौकरी की। फिर नौकरी छोड़कर उन्होंने 1986 में जनता पार्टी ज्वॉइन कर कर ली। साल 1989 में उनकी पार्टी का जनता दल से गठबंधन होने के बाद उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया। फिर वह 1998 से साल 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्होंने 2002 में विदेश मंत्रालय का पद भी संभाला। यशवंत सिन्हा ने 2009 में भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। साल 2018 में बीजेपी छोड़ने के बाद 2021 में वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में शामिल हो गए थे।
feature-top