- Home
- टॉप न्यूज़
- युद्ध प्रभावितों की मदद करेगा भारतीय मूल का ब्रिटिश उद्यमी
युद्ध प्रभावितों की मदद करेगा भारतीय मूल का ब्रिटिश उद्यमी
01 Jul 2022
, by: Imran Khan
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के उद्यमी लॉर्ड राज लुंबा ने युद्ध प्रभावित परिवारों की मदद के लिए धन जुटाने की घोषणा की है। वे यूक्रेन से विस्थापित होकर ब्रिटेन पहुंचे लोगों को दोबारा नया जीवन शुरू करने के लिए करीब 60 हजार पाउंड जमा करेंगे।
लुंबा ने कहा, हम यूक्रेन से विस्थापित महिलाओं व उनके आश्रितों की मदद के लिए उन्हें सौ वाउचर देंगे, ताकि वे यहां की दुकानों से कपड़े और जरूरी सामान खरीद सकें। उनका लुंबा फाउंडेशन विस्थापितों की मदद के लिए पहले से काम करता रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS