- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- LIC दफ्तर में भीषण आग:दरवाजा तोड़कर घुसे फायरकर्मी
LIC दफ्तर में भीषण आग:दरवाजा तोड़कर घुसे फायरकर्मी
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित LIC दफ्तर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने खिड़की से लपटें निकलती देखी तो इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायरकर्मी दफ्तर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखे लाखों रुपए के सिस्टम, फर्नीचर सहित दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
जानकारी के मुताबिक, रामनगर चौकी क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास ही LIC का दफ्तर है। तड़के करीब 4 बजे लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि इंश्योरेंस कंपनी की बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना पर नगर सेना की एक दमकल पहुंच गई। उसने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होती जा रही थीं। इस पर एक और दमकल पहुंची, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। इस पर एक अन्य दमकल को मौके पर बुलाया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS