कल सुबह कन्हैया के परिजनों से मिले CM, रात में बड़ा फेरबदल

feature-top

इस पूरे मामले में अपनी लापरवाही को लेकर उदयपुर पुलिस लगातार घिर रही थी। सरकार की भी किरकिरी हो रही थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को जब कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने गए तो भी उन्होंने यही शिकायत की। उसके ठीक कुछ घंटों बाद ही उदयपुर के SP और IG को हटा दिया गया।

इसमें उदयपुर के SP मनोज कुमार और IG हिंगलाज दान को हटाकर नॉन-फील्ड पोस्टिंग दी गई। मनोज कुमार को RAC कोटा की सेकेंड बटालियन का कमांडेंट बनाया गया। वहीं, हिंगलाज दान को सिविल राइट्स जयपुर का महानिरीक्षक बनाया गया।


feature-top