महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में बोले रामप्रताप- भाजपा परिवारवादी नहीं विचारधारा वाली पार्टी है

feature-top

भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री व वन औषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवादी नहीं एक विचारधारा वाली पार्टी है। कार्यकर्ता ही इसकी ताकत हैं। वह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चंपारण में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए भाजपा का हर कर्मयोगी कार्यकर्ता तन्मयता के साथ जुटा है। हमें संगठन के विस्तार के लिए लगातार काम करते रहना है। मजबूत कार्यकर्ता ही एक मजबूत पार्टी का आधार होता है। हमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। उसका लाभ आमजन को दिलाना है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मिशन 2023 के चुनाव के लिए अभी से तैयार हो गए हैं।

महिला मोर्चा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न्।।। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने शिविर में आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति की घोषणा की। इस दौरान विशेष सहयोग करने के लिए महिला मोर्चा के द्वारा अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, अनिल अग्रवाल और अभनपुर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आयोजन सफल बनाने में सहयोग के लिए सम्मान किया गया। महिला मोर्चा का यह प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हुआ था। पहले दिन मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन आई थीं।


feature-top