केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा:मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा, नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाने की अटकलें

feature-top

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। नकवी अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं, साथ ही वे राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे।


feature-top