06 Jul 2022
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात के समुद्र में संकटग्रस्त व्यापारिक जहाज एमटी ग्लोबल किंग आई से चालक दल के सभी 22 सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया। समुद्र में 93 समुद्री मील की दूरी पर बचाव अभियान चलाने के लिए पोरबंदर से आईसीजी जहाजों और एएलएच ध्रुव को रवाना किया गया था। आईसीजी ने यह जानकारी दी।रेस्क्यू किए गए दल में 1 पाकिस्तानी और 1 श्रीलंकाई नागरिक के साथ 20 भारतीय शामिल हैं। बचाए गए व्यक्तियों को आईसीजी जहाजों और हेलिकॉप्टरों द्वारा पोरबंदर बंदरगाह लाया जा रहा है।
06 Jul 2022 02:37PM,by: Imran Khan
केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने संविधान पर अपनी टिप्पणी पर विरोध के बीच राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा था कि भारतीय संविधान आम लोगों के शोषण और लूट का समर्थन करता है। बाद में उन्होंने खेद व्यक्त किया और कहा, "मैं अपने संविधान का सम्मान करता हूं... जिस खबर की मैंने संविधान की आलोचना की, वह गलत है।"
06 Jul 2022 02:35PM,by: Babuaa Desk
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। भारतीय टीम 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी।
06 Jul 2022 02:33PM,by: Imran Khan
आमतौर पर किसी बल्लेबाज की परख उसके द्वारा लगाए गए शतकों की संख्या से होती है। सचिन तेंदुलकर के पास 100 शतक का रिकार्ड है एक बल्लेबाज द्वारा लगाया गया शतक चाहे 100 हो या 400 शतक ही माना जाता है। टेस्ट में 400 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज ब्रायन लारा है। ऐसे ही 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज एंड्रेयु सेंडहम(इंग्लैंड) थे जिन्होंने 325 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ 1903 में बनाया था। अब तक 31 तिहरे शतक लगे है। पहला दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के बिली मुडरोक ने 211 रन इंग्लैंड के खिलाफ 1884 में बनाया था। अबतक 183 दोहरे शतक लगे है। टेस्ट में पहला 100 या शतक ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स बेनरमैंन ने टेस्ट के शुरुवात वर्ष 1877 में ही 165 रन बना कर कर दिया था। टेस्ट और शतक
06 Jul 2022 01:49PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







