केरल के मंत्री साजी चैरियन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, संविधान की आलोचना करने पर हो रहा था विरोध

feature-top
केरल के मंत्री साजी चैरियन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। मालूम हो कि उन्होंने एक कार्यक्रम में भारतीय संविधान की आलोचना की थी। इसके बाद विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी। चेरियन ने कहा कि इस्तीफा देने का फैसला उनका अपना है। मैंने कभी संविधान को बदनाम नहीं किया। भाषण का एक खास हिस्सा लिया गया और मीडिया ने इसे CPI (M) और LDF को कमजोर करने के लिए गढ़ा।
feature-top