- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- CWG 2022: नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली अनाहत ने जीता पहला मैच, 14 साल की उम्र में देश के लिए मेडल जीतने को तैयार
CWG 2022: नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली अनाहत ने जीता पहला मैच, 14 साल की उम्र में देश के लिए मेडल जीतने को तैयार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ओर से कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। लोगों की नजर इन एथलीट्स पर तो बनी ही हुई है, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन एक 14 साल की एथलीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह 14 साल की एथलीट कोई और नहीं बल्कि भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह हैं।
अनाहत राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में अनाहत ने अपनी उम्र से कई साल बड़ी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जेडा रॉस को लगातार तीन गेमों में हरा दिया। अनाहत ने पहला गेम 11-5 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में अनाहत एक बार फिर सीनियर जैडा रॉस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। दूसरा गेम अनाहत और भी आसानी से 11-2 से अपने नाम किया और 2-0 की बढ़त बना ली।
अनाहत के आगे जेडा रॉस टिक नहीं सकीं। तीसरा गेम अनाहत ने 11-0 से जीत लिया और जैडा को राउंड ऑफ 64 के मैच में करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद अनाहत इमोशन भी हुईं। बाद में वह काफी खुश भी नजर आईं। उनकी मुस्कान ने पूरे देश के चेहरे पर खुशी ला दी। इस जीत के बाद अनाहत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
