संयुक्त राष्ट्र ने कहा- परमाणु विनाश से बस एक कदम दूरी पर है दुनिया

feature-top

दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है। 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया।

गुटेरस ने क़ॉन्फ्रेंस में पहुंचे मंत्रियों, अधिकारियों और राजनयिकों से कहा, संधि की एक महीने चलने वाली समीक्षा बैठक हमारी सामूहिक शांति, सुरक्षा और शीत युद्ध के बाद परमाणु खतरे के नई ऊंचाई पर पहुंचने के मद्देनजर नाजुक समय पर हो रही है। 

यह बैठक बर्बादी टालने के उपाय सुनिश्चित करने और परमाणु मुक्त विश्व के निर्माण की दिशा में बढ़ने का मौका है। महासचिव ने चेतावनी दी कि भू-राजनैतिक हथियार नई ऊंचाई पर हैं। दुनियाभर के शस्त्रागारों में 13 हजार से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। सुरक्षा के झूठे अहसास के लिए कई देश सैकड़ों करोड़ डॉलर खर्च कर तबाही के हथियार जुटा रहे हैं।


feature-top