गोबिंदसागर हादसा: समझाते रहे गहरा है पानी, मत नहाओ, नहीं माने और चंद मिनटों में झील में समा गए दोस्त

feature-top

हम समझाते रहे कि मत नहाओ, पानी गहरा है, लेकिन सात साथी नहीं माने और चंद मिनटों में पानी में समा गए। अब हमसे बिछुड़ गए। हिमाचल प्रदेश के ऊना में गोबिंदसागर झील में हुए दिल दिहला देने वाले मंजर की प्रत्यक्षदर्शी साथी युवा सोनू और कृष्ण लाल ने दर्दनाक दास्तां बयां की। अपने साथियों को खोने के बाद गमगीन सोनू और कृष्ण ने बताया कि झील किनारे पहुंचने के बाद गर्मी का अहसास हो रहा था। कुछ का नहाने का मन कर गया।

पहली बार गोबिंदसागर झील किनारे पहुंचे थे। सभी झील की गहराई और वास्तविकता से अनजान थे। अचानक ही विशाल कुमार ने कपड़े खोले और झील में उतर गया। इसे देखकर पवन कुमार, रमन कुमार, लाभ सिंह, लखवीर सिंह, अरुण कुमार और शिवा कुमार भी नहाने चल गए। कुछ देर में विशाल डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सभी चेन बनाकर गहराई की ओर बढ़े। सभी डूबने लगे। इसे देखकर झील किनारे बैठे साथी गुरप्रीत और रमन ने चीख पुकार मचाई।


feature-top