feature-top
पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के कार्यकाल में एचपीयू में हुई शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों का खुलासा 13,000 पन्नों की आरटीआई से होगा। छात्र संगठन एसएफआई ने यह जानकारी विवि से आरटीआई में मांगी है। राज्य सूचना आयुक्त ने विवि को यह जानकारी मुहैया करवाने के आदेश भी दे दिए हैं। रोचक पहलू यह है कि एसएफआई ने यह जानकारी लेने के लिए 26,895 रुपये की राशि चंदे से एकत्र की है और इसे जमा भी करवा दिया है। विवि ने भरोसा दिलाया है कि एक हफ्ते में जानकारी दे दी जाएगी। हालांकि, 13,000 पन्नों की आरटीआई जुटाने में विवि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष रमन थारटा ने यह सूचना मांगी है। रमन थारटा ने विवि प्रशासन से 2019 में विज्ञापित किए गए शिक्षकों के 200 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया में आए आवेदनों से लेकर हर अभ्यर्थी की ओर से जमा करवाए गए शिक्षण कार्य के अनुभव, पब्लिकेशन, रिसर्च के साथ हर वो दस्तावेज मांगे हैं, जिसे उन्होंने अपने आवेदन के साथ जमा किया है।
feature-top