बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं। भारत के लिए तीनों स्वर्ण वेटलिफ्टर्स ने जीता। इनमें मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली शामिल हैं।

feature-top

इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड (पुरुष और महिला मिलाकर) बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए उनका मैच मलेशिया से होगा। बैडमिंटन टीम ने भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। वहीं, टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय मेन्स टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया। अब स्वर्ण के लिए उनका सामना सिंगापुर से होगा। यानी बैडमिंटन के बाद टेबल टेनिस टीम ने भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

feature-top