चीनी सेना ने 95वें स्थापना दिवस पर दिखाई ताकत

feature-top

दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सोमवार को अपने 95वें स्थापना दिवस पर ताकत का प्रदर्शन किया। इसे अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की संभावित ताइवान यात्रा के खिलाफ संदेश भी माना गया। ताइवान यात्रा पर पेलोसी ने रहस्यमय चुप्पी साध रखी है। पिछले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन के वार्ता में चेतावनी दी थी आग से खेलने वाले भस्म हो जाएंगे।

20 लाख सैनिकों वाली चीनी सेना ने अपने नए विकसित हथियारों, उपकरणों और युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन किया। हाइपरसोनिक मिसाइल, हमलावर जहाज, एरियल टैंकर और बड़े विध्वंसकों का प्रदर्शन किया गया। सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार ने कहा, ताइवान मुद्दे पर अमेरिका-चीन के बीच युद्ध भड़का तो इन अस्त्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


feature-top