आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम की फैक्ट्री में गैस लीक, कई महिला कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

feature-top

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में एक फैक्ट्री में गैस लीकेज से वहां काम कर रही कुछ महिलाएं बीमार हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, घटना शाम 7 बजे के बीच हुई।

फैक्ट्री में मौजूद अन्य सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


feature-top