रोटी जलने पर पति से हुई कहासुनी, गले में फंदा लगाकर पत्नी ने दी जान

feature-top

क्वार्सी क्षेत्र के महेशपुर फाटक के पास शनिवार रात रोटी जलने के विवाद में महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। महेशपुर फाटक के पास साजिद खान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी 35 वर्षीय शबनम से 18 वर्ष पूर्व हुई थी। दंपती के एक बेटा व एक बेटी है। शनिवार रात शबनम खाना बना रही थीं। इस दौरान पति की थाली में जली हुई रोटी पहुंच गई।

इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि गुस्से में आई महिला ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 10 बजे हुई घटना के बाद 14 वर्षीय बेटी ने शोर मचाया तो गेट तोड़ा गया। अंदर फंदे पर शबनम का शव लटक रहा था। इस सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल का अनुसार घरेलू विवाद में महिला ने यह कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। मायके वाले भी इस खबर पर यहां आ गए थे। उन्होंने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।

 


feature-top