08 Aug 2022
इंग्लैंड में खेले जा रहे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर की सफल सर्जरी हो गई है. वेटलिफ्ट करते वक्त उन्हें कोहनी में गंभीर चोट आई थी. इसके बावजूद वह सिल्वर पदक जीतने में कामयाब रहे थे और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोला था. संकेत महादेव सरगर के पिता चाय बेचते हैं और पान की दुकान से होने वाली कमाई से घर चलाते हैं.
08 Aug 2022 06:17PM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों में उछाल देखने को मिला. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, नए बिजनेस वीक के पहले दिन हाजिर बाजार में सोने का भाव 97 रुपये चढ़कर 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूल्यवान धातुओं की कीमत में इजाफे और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के रेट में ये बढ़त देखने को मिली.
08 Aug 2022 06:17PM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनियों को बढ़ावा देने जा रही है. वहीं, चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनियों पर सरकार बैन की तैयारी कर रही है. कहा जा रहा है कि कम कीमत वाले चीनी कंपनियों के मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. इससे माइक्रोमैक्स, लावा और कार्बन जैसी भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनियों को संजीवनी मिल जाएगी.
08 Aug 2022 06:17PM,by: Imran Khan
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports Share) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट 16.86 प्रतिशत घटकर 1,091.56 करोड़ रुपये रह गया है। एपीएसईजेड ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 1,312.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
08 Aug 2022 06:17PM,by: Imran Khan
अप्रैल-जून 2022 तिमाही के नतीजों के बाद मार्केट एक्सपर्ट टाइटन कंपनी के शेयरों पर बुलिश हो गए हैं। जून 2022 तिमाही में सालाना आधार पर टाइटन के मुनाफे में 3825 पर्सेंट का उछाल आया है। एक्सपर्ट का कहना है कि टाइटन के शेयर 2800 रुपये तक जा सकते हैं। जून 2022 तिमाही में टाइटन का नेट प्रॉफिट 3825 पर्सेंट बढ़कर 785 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की समान अवधि में टाइटन को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। टाइटन के शेयर 8 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2445.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
08 Aug 2022 06:17PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









