- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- 5G से पहले Airtel के मुनाफे में उछाल, 1600 करोड़ रुपये के पार, शेयर में भी रौनक
5G से पहले Airtel के मुनाफे में उछाल, 1600 करोड़ रुपये के पार, शेयर में भी रौनक
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान एयरटेल का शुद्ध लाभ पांच गुना से अधिक बढ़कर 1,607 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 283.5 करोड़ रुपये था।
कितनी है कंपनी की आय: इस दौरान कंपनी की परिचालन आय करीब 22 प्रतिशत बढ़कर 32,805 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 26,854 करोड़ रुपये थी। भारती एयरटेल की देश में मोबाइल सेवा से आय 27 प्रतिशत बढ़कर 18,220 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,305.6 करोड़ रुपये थी। तिमाही के लिए कुल पूंजीगत खर्च 6,398 करोड़ रहा।
कंपनी के मुताबिक एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों की संख्या में सालाना 65% की वृद्धि हुई है। हाल ही में संपन्न 5जी स्पेक्ट्रम नीलामियों पर कंपनी ने कहा कि एयरटेल भारत की 5जी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
शेयर का भाव: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बीएसई इंडेक्स पर एयरटेल का शेयर 704.35 रुपये के स्तर पर ठहरा। एक कारोबारी दिन पहले के मुकाबले शेयर में 0.75 अंक या 0.11% की तेजी रही। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 3,91,846.22 करोड़ रुपये है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
