कॉमनवेल्थ गेम्स 11दिन : आज सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की उम्मीद, हॉकी और टेबल टेनिस में भी पदक पक्का

feature-top
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिल चुके हैं। इसमें 18 स्वर्ण 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। आज भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का मौका है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक जिता सकती है। टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलना तय है। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।
feature-top