दुर्ग के उरला में गुरुवार को सड़क हादसे में 9वीं क्लास की छात्रा खुशी साहू की मौत हो गई. इस हादसे के बाद दुर्ग भिलाई के नेशनल हाईवे पर शव रखकर खुशी साहू के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया था. उसके बाद लगातार 9 घंटे तक वह प्रदर्शन करते रहे. इस मामले में शुक्रवार को कुम्हारी पुलिस ने करीब 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. उरला गांव के ग्रामीण पहले से ही मातम में डूबे थे. अब पुलिस की तरफ से केस ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है.

feature-top

शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराए जाने के बाद छात्रा खुशी साहू का अंतिम संस्कार किया गया. खुशी की मौत से उसके माता पिता काफी दुखी हैं. गांव वालों में भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है.

feature-top