मुंबई पुलिस को मिला धमकी भरा मैसेज; फिर हो सकता है 26/11 जैसा आतंकी हमला

feature-top
मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को एक धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज में मुंबई में 26/11 जैसा हमले किए जाने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को यह मैसेज वॉट्सएप पर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर उसकी उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में आगे कहा गया है कि 6 लोग हैं भारत में, जो इस काम को अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
feature-top