सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को देखने के लिए अपने निवास में आमंत्रित किया है। इस दिन यहां पोला और हरितालिका तीज पर्व का आयोजन किया गया है।

feature-top

बघेल ने गुरुवार की शाम शाह से फोन पर बात कर बताया कि छत्तीसगढ़ की वैभवशाली लोक संस्कृति का रंग सभी त्योहारों में देखने को मिलता है। आपके छत्तीसगढ़ आगमन पर हम आपको इसकी झलक से परिचित कराना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के निवासी अपनी मिट्टी से जुड़े त्योहार बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।

feature-top