ओडिशा में पंखे से लटका मिला जज का शव, गर्दन पर मिले चोट के निशान

feature-top

ओडिशा के कटक में एक स्पेशल पॉक्सो जस्टिस सुभाष कुमार बिहारी शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 49 साल के जस्टिस सुभाष का शव पंखे से लटका मिला। कटक शहर के जोन-3 के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) तापस प्रधान ने बताया कि जस्टिस के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि उनकी उसकी गर्दन पर जो पाए गए हैं, वो अक्सर जो फांसी के कारण होते हैं।

बताया जा रहा है कि जज पिछले दो दिनों से छुट्टी पर थे और शुक्रवार को फिर से काम पर जाने वाले थे। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार को ही एक बार फिर काम से छुट्टी के लिए आवेदन किया था। उनके स्टेनो रबी नारायण महापात्र ने यह जानकारी दी।


feature-top