03 Sep 2022
खेल जगत में अनेक खेल का लोगो से परिचय खिलाड़ियों के माध्यम से होता है। अगर शानदार जानदार खिलाड़ी न रहे तो खेल को अपना अस्तित्व बचाने का खतरा खड़ा हो जाता है। यही नही अगर किसी देश के खिलाड़ी बेहतर न खेले तो उस देश का खेल और खेल का उस देश से नाता टूटने लगता है। वेस्टइंडीज उदाहरण है।आज कौन खिलाड़ी वेस्टइंडीज से खेल रहा है ये कठिन विषय हो गया है। वही कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जिसके कारण खेल और उनका देश भी लोगो के जुबां पर चढ़ जाता है। अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी टेनिस जगत में ऐसी ही महिला खिलाड़ी रही जिन्होंने अपने खेल से सारी दुनियां को अचंभित करके रखा था। अपने मन मे एक इक्छा लिए आज उन्होंने टेनिस को अलविदा कह दिया। उनके मन मे महिला टेनिस का सर्वाधिक 25 ग्रेंड स्लैम खिताब जीतने का था। वर्तमान में 24 ग्रेंड स्लैम खिताब जीतने का रिकार्ड मार्गरेट कोर्ट के पास है। सेरेना विलियम्स 23 ग्रेंड स्लैम खिताब जीत चुकी थी लेकिन उनकी बढ़ती उम्र के साथ साथ टेनिस जगत में आती नई संभावनाओं ने सेरेना को 2017 के बाद एक भी खिताब आस्ट्रेलिया, फ्रेंच,विम्बलडन और अमेरिकी ओपन में जीतने नही दिया। 35 साल की उम्र में सेरेना ने अंतिम ग्रेंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलिया में अपनी सगी बहन वीनस को हराकर जीता था। सेरेना विलियम्स 2018 के विम्बलडन और अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुँची थी लेकिन ओसाका और कारबेर ने उन्हें जीतने नही दिया। 2019 में भी सेरेना विलियम्स विम्बलडन और अमेरिकी ओपन में सिमोना हेलेप और बियांका ने हरा कर उनके खिताब की संख्या को बढ़ने नही दिया। अंततः आज सेरेना 23 ग्रेंड स्लैम खिताब के साथ विदा हो गयी। संयोग ये भी रहा कि जिस अमेरिकन कोर्ट से सेरेना ने अपना ग्रेंड स्लैम खिताब 1999 में जीत कर शुरू किया था उसी कोर्ट में वे आज अंतिम मैच खेला। सेरेना विलियम्स;थमा काला जादू का सफर
03 Sep 2022 12:09PM,by: Babuaa Desk
ज़िम्बाब्वे ने टाउन्सविले में तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 141 रन पर आउट कर लक्ष्य का पीछा 39 ओवर में कर दिया। इस मैच से पहले, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 एकदिवसीय मैच खेले थे, जिसमें 12 हारे थे, जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था।
03 Sep 2022 12:09PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए एक रैली करेगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल'' रैली को संबोधित करेंगे. इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे. महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस करेगी रैली
03 Sep 2022 08:50AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में BJP के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जब खुद शराब पीने के तरीके बताए तो उसकी सोच का पता चलता है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की सरकार को खोज रही है। उन्होंने रेल बंदी के निर्णय को देशहित में लिया गया फैसला बताया है।
03 Sep 2022 08:50AM,by: Imran Khan
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, जिनसे ईडी एक कथित कोयला घोटाले में पूछताछ कर रहा है, ने कहा, "यह कोयला घोटाला या पशु घोटाला नहीं है, यह गृह मंत्री [अमित शाह] घोटाला है।" उन्होंने पूछा, ''केंद्र सरकार की मदद के बिना कोयले या मवेशी की तस्करी कैसे हो रही है?'' उन्होंने आरोप लगाया कि गौ तस्करी का पैसा सीधे शाह के पास गया है। कोयला घोटाला नहीं, यह गृह मंत्री घोटाला है : टीएमसी के अभिषेक
03 Sep 2022 08:39AM,by: Babuaa Desk
राजनीतिक हिंसा की निंदा करने और उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनर के लिए समर्थन दिखाने के लिए सैकड़ों हजारों अर्जेंटीना के लोग सड़कों पर उतर आए। समर्थकों को "हम सब क्रिस्टीना हैं" के नारे लगाते हुए सुना गया। 69 वर्षीय एक बंदूकधारी के हथियार जाम होने के बाद गुरुवार शाम को वह बाल-बाल बच गयी ।
03 Sep 2022 08:38AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





