श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शुक्रवार देर रात सिंगापुर एयरलाइंस से अपने देश लौट आए हैं। 73 साल के राजपक्षे करीब 7 हफ्ते बाद बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए श्रीलंका लौटे हैं। कोलंबों बंदरानाइक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।

feature-top

श्रीलंका में उत्पन्न हुए आर्थिक संकट के कारण 9 जुलाई को शुरू हुए जन आंदोलन के बाद गोटबाया अपना सरकारी घर छोड़कर भाग गए थे। 13 जुलाई को परिवार समेत गोटबाया पहले मालदीव भागे। इसके बाद सिंगापुर पहुंचे। इसी दिन श्रीलंका में फिर से इमरजेंसी लगा दी गई।

feature-top