खैरागढ़-छुई खदान-गंडई का मुख्यालय खैरागढ़

feature-top
नवगठित खैरागढ़-छुई खदान-गंडई का जिला मुख्यालय खैरागढ़ में बना है। यह खैरागढ़ रियासत का भी मुख्यालय रहा है। इससे पहले यह राजनांदगांव जिले की एक तहसील हुआ करती थी। दुर्ग संभाग के तहत इस जिले की जनसंख्या जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। तीन तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे, वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल होंगे। इस जिले में 107 पटवारी हल्का, 221 ग्राम पंचायतें है। नये जिले के उत्तर में कबीरधाम जिला, दक्षिण में राजनांदगांव की डोंगरगढ़ तहसील, पूर्व में दुर्ग की साजा और बेमेतरा की धमधा तहसील और पश्चिम में जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की लांजी तहसील की सीमाएं लगी है।
feature-top