feature-top
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच है कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाया जाए. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा लगा रहता है. परंतु यहां पर कांग्रेस का जो किला है वह अभेद है. उसे कोई तोड़ नहीं सकता चाहे मोहन भागवत आएं या जेपी नड्डा आएं. स्वयं मोदी जी आ जाएं तो भी भूपेश सरकार के खिलाफ कुछ नहीं हो सकता है. भूपेश जी पैर जमा कर बैठे हैं उनके कार्यों की सराहना हो रही है.
feature-top