07 Sep 2022
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि वर्ष 1990 में बीजेपी की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, जबकि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सत्य के लिए है. कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार यानी आज से शुरू हो गई है. इसके तहत 150 दिनों में 3570 किलोमीटर का सफ़र तय किया जाना है.
07 Sep 2022 11:58AM,by: Imran Khan
बालोद जिला का 70% भूभाग वन परिक्षेत्र से घिरा हुआ है. यहां पर हाथियों का भी इन दिनों डेरा बना हुआ है. ऐसे में जंगलों को संवारने और जागरूकता लाने बालोद जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह आगे आए हैं. बालोद जिला सहित कांकेर जिले के जंगलों में इन्होंने वनमानव वेशभूषा धारण कर लोगों को जागरूक करने की अपील की है. बालोद में जंगलों को बचाने आगे आये ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह
07 Sep 2022 11:32AM,by: Imran Khan
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्हें नया मुल्ला कह दिया। दरअसल, विवाद राहुल गांधी पर की गई बिस्वा की टिप्पणी का है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसी यात्रा पर बिस्वा ने ऐसा बयान दिया जो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिस्वा पर जहर उगलने का आरोप लगाया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हेमंत बिस्वा पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। वहां हर दिन जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा, भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है। यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।
07 Sep 2022 11:31AM,by: Imran Khan
मुंबई के आर्थर रोड जेल प्राधिकरण ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को जेल में बंद नेता संजय राउत से मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्राधिकरण ने कहा कि ठाकरे को इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। "उन्हें उसी तरह मिलना होगा जैसे आम कैदी मिलते हैं," यह कहा।
07 Sep 2022 11:24AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







