07 Sep 2022
गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर, बांग्लादेश तक बिजली की आपूर्ति करेगी। दरअसल, एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी ने दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद गौतम अडानी ने एक ट्विटर पोस्ट में यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने योजना के बारे में विस्तार से बताया।
07 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंचा जाएगा। प्रेम और भाईचारे को फैलाने के मकसद से कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा गया है।
07 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। रात 10 बजे डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर कट्टी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उमेश विश्वनाथ कट्टी ने बोम्मई सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और वन विभाग मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
07 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने NSE के पूर्व प्रमुख रवि नारायण को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रवि नारायण की गिरफ्तारी एक्सचेंज से जुड़े को-लोकेशन के मामले में हुई है। इससे पहले ED ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
07 Sep 2022 01:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









