07 Sep 2022

Generic placeholder image

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्हें नया मुल्ला कह दिया। दरअसल, विवाद राहुल गांधी पर की गई बिस्वा की टिप्पणी का है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसी यात्रा पर बिस्वा ने ऐसा बयान दिया जो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिस्वा पर जहर उगलने का आरोप लगाया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हेमंत बिस्वा पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। वहां हर दिन जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा, भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है। यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।

07 Sep 2022 11:31AM,
by: Imran Khan