फर्जी चीनी कंपनियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सड़क मार्ग से भागने की कोशिश नाकाम

feature-top

भारत में बड़ी संख्या में फर्जी चीनी कंपनियां बनवाने वाले मास्टरमाइंड डोर्त्से को गंभीर जालसाजी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मास्टरमाइंड चीन की कंपनियों के लिए डमी डायरेक्टर भी बनवाता था। देश में बड़े स्तर पर वित्तीय अपराध कर रही चीन की कंपनियों पर शुरू हुई सख्त कार्रवाई में इस गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय कॉरपोरेट मंत्रालय ने बताया कि डोर्त्से खुद भी जिलियन इंडिया लि. के बोर्ड में एक अन्य चीनी नागरिक के साथ शामिल था। एफएसआईओ को सूचना मिली थी कि डोर्त्से दिल्ली-एनसीआर से निकल भागा है और बिहार में किसी दूरदराज इलाके में है। वह सड़क मार्ग से भारत से भागने का प्रयास कर रहा है। इस पर तत्काल विशेष टीम बनाई गई, जिसने शनिवार शाम उसे गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है।


feature-top