12 Sep 2022
क्या भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। इसके जवाब में के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा राष्ट्र मतलब समाज होता है तो समाज यहां हिंदू ही है, रविंद्र नाथ टैगोर ने एक बात कही थी। उन्होंने अनेकता में एकता देखना यही भारत के अंतर में पड़ा धर्म है। कहा तो धर्म का मतलब यहां रिलिजन से नहीं है। इसलिए भारत विविधता को भेद नहीं मानता, पराए को दुश्मन नहीं समझता। इसलिए नए मानव समूह के संघात से भयभीत नहीं होगा उनको सुरक्षति रखते हुए उनको साथ लेकर आगे बढ़ेगा। भारत में हिंदू मुसलमान लड़ते दिखेंगे। मगर मर नहीं जाएंगे, वह सामंजस्यता स्थापति करेंगे, वही हिंदुत्व होगा। इसकी घोषणा नहीं करनी, है ही। हिंदू राष्ट्र पर भी बोले सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य
12 Sep 2022 02:08PM,by: Imran Khan
दरअसल बैठक शुरू होने से पहले 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि संघ के लोग यहां बैठक कर रहे हैं। मोहन भागवत और उनके साथियों को यहां गौठान देखने जाना चाहिए वो गौ सेवा की बात करते हैं। राम की बात करते हैं, यहां कौशल्या माता का मंदिर हमने बनवाया है, जाना चाहिए। मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं। जब इस आमंत्रण के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो इसके जवाब में डॉ.मनमोहन ने कहा कि, कहां भेजा आमंत्रण, कैसे भेजा जाता है आमंत्रण, हमें तो नहीं मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नहीं मिला आमंत्रण
12 Sep 2022 02:08PM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि तिरस्कार के सहारे भारत यात्रा सफल नहीं होगी। कांग्रेस के ट्वीट पर मनमोहन वैद्य ने कहा, राहुल गांधी के पिता और दादा ने भी संघ को रोकने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि नफरत कांग्रेस ने पाल रखा है। संघ पर प्रतिबंध लगाया। इसके बाद भी संघ बढ़ता रहा है। इससे उनकी नफरत दिखाई पड़ रही है।
12 Sep 2022 09:59AM,by: Imran Khan
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि सेंट स्टीफंस कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए गैर-अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों का प्रवेश पूरी तरह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के स्कोर के आधार पर होगा। अदालत ने आगे फैसला सुनाया कि गैर-ईसाई छात्रों के प्रवेश के लिए कोई साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा और कॉलेज को प्रवेश विवरणिका वापस लेने का आदेश दिया।
12 Sep 2022 09:23AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




