12 Sep 2022
भारत के टूटे चावल के निर्यात पर रोक लगाने के फैसले से चीन में खाद्य संकट उत्पन्न हो सकता है। बीजिंग टूटे चावल का सबसे बड़ा खरीदार है। ऐसे में भारत के इस कदम से चीन में आपूर्ति शृंखला प्रभावित हो सकती है। चीन में टूट चावल का इस्तेमाल मुख्य रूप से पशुचारे, नूडल्स और शराब बनाने में किया जाता है।
12 Sep 2022 01:18AM,by: Imran Khan
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर आज वाराणसी जिला जज की अदालत में फैसला होगा। तीन महीने से ज्यादा समय तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी हैं। हिंदू पक्ष की ओर से इस मामले को सुनवाई योग्य करार देने के लिए कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। उधर, मुस्लिम पक्ष ने इस वाद को खारिज कराने के लिए अदालत को सबूत सौंपे हैं। बेहद महत्वपूर्ण इस मामले में बहस के दौरान मुगल आक्रांता औरंगजेब तक के आदेशों का हवाला दिया गया है।
12 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की हो रही जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उनकी आय का स्रोत क्या है? उन्हें कहां से फंडिंग हो रही है और यहां पढ़ाया क्या जा रहा है? सर्वे 11 बिंदुओं पर हो रहा है। 15 अक्तूबर तक जिला स्तर पर सर्वे पूरा कर 25 तक शासन को रिपोर्ट भेजनी है।
12 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसी के साथ 19 साल की उम्र में वह नंबर 1 रैंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। यूएस ओपन को 32 वर्ष बाद सबसे युवा चैंपियन मिला है। कार्लोस यूएस ओपन के फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 2-6, 7-6 (1), 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और पहली बार दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।
12 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







