12 Sep 2022
खिलाड़ियों और राजनेताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियाें से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट में मिले 1,200 से अधिक वस्तुओं की नीलामी 17 सितंबर से की जाएगी। इससे होने वाली आय नमामि गंगे मिशन में इस्तेमाल की जाएगी। नीलामी वेब पोर्टल pmmementos.gov.in के माध्यम से की जाएगी। नीलामी 2 अक्टूबर तक चलेगी। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर जनरल अद्वैत गडनायक ने कहा- आम लाेगाें और भारत की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली अलग-अलग क्षेत्राें की हस्तियाें से मिले उपहारों की नीलामी की जानी है।
12 Sep 2022 04:35AM,by: Imran Khan
संगठित आतंकी समूहों और गैंगस्टरों पर लगाम कसने के लिए एनआईए सक्रिय हो गई है। एजेंसी ने उत्तर भारत में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की है। नारको टेररिज्म, हथियार तस्करी और गैंग वॉर पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। एजेंसी को अंदेशा है कि एक साजिश के तहत अवैध गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।
12 Sep 2022 04:35AM,by: Imran Khan
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तमाम सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के पहले दिन ही शानदार धमाका करने के बाद फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने रविवार तक अपना आकर्षण बनाए रखा। वीकएंड पर एडवांस बुकिंग का भी फिल्म को जबर्दस्त फायदा मिला है और फिल्म पहले तीन दिन की घरेलू कमाई में सवा सौ करोड़ रुपये के आंकड़े से बस कुछ ही दूर रही।
12 Sep 2022 01:20AM,by: Imran Khan
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें नहीं घट रही हैं। बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद बीते पांच महीनों तक ईंधन के खुदरा मूल्य को थामे रहीं और अब वे इस दौरान हुए अपने नुकसान की भरपाई कर रही हैं। कच्चा तेल सात महीने में सबसे सस्ता, फिर भी नहीं घट रहे दाम
12 Sep 2022 01:20AM,by: Imran Khan
भारत में बड़ी संख्या में फर्जी चीनी कंपनियां बनवाने वाले मास्टरमाइंड डोर्त्से को गंभीर जालसाजी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मास्टरमाइंड चीन की कंपनियों के लिए डमी डायरेक्टर भी बनवाता था। देश में बड़े स्तर पर वित्तीय अपराध कर रही चीन की कंपनियों पर शुरू हुई सख्त कार्रवाई में इस गिरफ्तारी को अहम माना जा रहा है।
12 Sep 2022 01:19AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








