स्कूल-कॉलेजों में हिंदुत्व पढ़ाएं -RSS

feature-top

सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और सोशल मीडिया पर संघ के खिलाफ किए पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए डॉ वैद्य ने कहा कि कांग्रेसियों के बाप-दादा ने तो हमेशा संघ का तिरस्कार किया। मगर संघ बढ़ा, संघ क्यों बढ़ा, क्योंकि राष्ट्र के लिए सत्य सिद्धांत पर काम करता रहा।

दरअसल, बीते तीन दिनों से जो बैठक रायपुर में संघ कर रहा था, ये बातचीत उसी को लेकर थी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी मौजूद रहे। संघ की विचारधारा के तहत काम कर रहे देश के 36 संगठनों के 250 से अधिक प्रमुख लोग इस बैठक में शामिल थे। सोमवार को ये बैठक खत्म हुई। एयरपोर्ट के पास मानस भवन में चली बैठक के बाद संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने अहम जानकारी दी।

बैठक में शामिल संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के सभी संगठनों से चर्चा की। तय किया गया कि, आने वाले दिनों में देश में कुछ सकारात्मक बदलावों पर काम होना चाहिए। इसमें देश के स्कूल कॉलेजों में हिंदुत्व के कोर्स की बात भी है। संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि बैठक में ये तय किया गया कि देश के विद्यापीठों में हिंदुत्च की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएस और यूके में हिंदुत्व पर पढ़ाई हो रही है तो यहां भी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीडीपी के बजाए भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने पर भी विचार किया गया।


feature-top