चीन में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला, 2 दिन पहले विदेश से लौटा था

feature-top

चीन के चोंगकिंग शहर में एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है। शुक्रवार को संक्रमित व्यक्ति विदेश से लौटा था। चीन में मंकीपॉक्स का यह पहला केस है। मरीज को क्वारंटीन कर दिया गया है। म्यूनसिपल हेल्थ कमीशन ने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।

Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, दुनिया में मंकीपॉक्स के मामलों की कुल संख्या 61 हजार से ज्यादा हो गई है। यह बीमारी अब तक 108 देशों में फैल चुकी है। अब तक इस बीमारी से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में मंकीपॉक्स के 10 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।


feature-top