18 Sep 2022

Generic placeholder image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद लगातार मिशन-2024 के मोड में दिखते हैं। उन्होंने बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता की अपील की है। कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में करीब एक दर्जन नेताओं के साथ मुलाकात भी की थी। इसके बाद शनिवार को अचानक एक खबर आती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नीतीश कुमार भी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी पार्टी जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार को यूपी की कई सीटों से चुनाव लड़ने के लिए ऑफर हैं। फूलपुर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं नीतीश वहां से दावेदारी पेश करें। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह नीतीश कुमार की इच्छा पर है कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे।

18 Sep 2022 01:08PM,
by: Imran Khan