18 Sep 2022
भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस को यहां रेव पार्टी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करके क्लब को बंद कराया। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। पुलिस ने आबकारी उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब क्यों संचालित हो रहा था।
18 Sep 2022 10:27AM,by: Imran Khan
रायपुर की पुरानी बदमाश मोनिका सचदेव इन दिनों जेल में हैं, मगर उसने वहां भी कांड कर दिया। मोनिका ने महिला प्रहरी को इस कदर पीटा है कि उसके हाथ में प्लास्टर करना पड़ गया। मोनिका ने इस दौरान महिला प्रहरी को खूब डराया धमकाया है। इस मामले में शनिवार को रायपुर की पुलिस माेनिका के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। मोनिका के खिलाफ पहले ही कोतवाली, सिविल लाइंस जैसे थानों में कई केस दर्ज हैं।
18 Sep 2022 10:23AM,by: Imran Khan
रायपुर। राजीव भवन में आज पीसीसी डेलीगेट्स की पहली बैठक हुई। इस बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। पहला प्रस्ताव राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का था। यह प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पेश किया,जिसे प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री प्रेमसाय टेकाम समेत सभी डेलीगेटस ने समर्थन किया।
18 Sep 2022 10:22AM,by: Imran Khan
सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। आज फिर 10 हाथियों के दल ने एक महिला सहित दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहायता राशि देकर जांच शुरू कर दी है। पिछले 5 दिनों से 10 हाथियों का दल प्रेमनगर इलाके में उत्पात मचा रहा है।
18 Sep 2022 10:21AM,by: Imran Khan
भोपाल। इन दिनों कांग्रेस में इस्तीफो का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अरूणोदय चौबे ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया। जिसे लेकर पीसीसीस चीफ कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस के बागियों को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अरुणोदय चौबे के इस्तीफे पर दो टूक में कहा है। कि जिसे जाना है वो पार्टी से जाए। मैं किसी को दबाव बनाकर नहीं रोक सकता।
18 Sep 2022 10:18AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटी-PCC के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके साथ ही PCC ने कांग्रेस के भावी अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और AICC में प्रतिनिधि नियुक्त करने का अधिकार भी सौंप दिया है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में दोनों ही प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए हैं।
18 Sep 2022 10:08AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









