- Home
- टॉप न्यूज़
- सूरजपुर
- नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, महिला समेत दो लोगों को उतारा मौत के घाट
नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, महिला समेत दो लोगों को उतारा मौत के घाट
सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। आज फिर 10 हाथियों के दल ने एक महिला सहित दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहायता राशि देकर जांच शुरू कर दी है। पिछले 5 दिनों से 10 हाथियों का दल प्रेमनगर इलाके में उत्पात मचा रहा है।
दरअसल कोरिया जिले से आए 10 हाथियों के दल ने अभी तक प्रेमनगर इलाके में दर्जनों मकान तोड़ दिए हैं और बड़ी संख्या में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग का दावा है कि वे लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन कल देर रात लगभग 12:00 बजे यह हाथियों का अभयपुर पहुंचा और घर में सो रहे मनबोध पर हमला कर दिया हालांकि ग्रामीणों ने भागने की कोशिश जरूर की लेकिन वह हाथी के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरे मामले में सुबह लगभग 5:00 बजे जनार्दनपुर गांव में हाथियों का दल पहुंचा और वहां घर में सो रही एक वृद्ध महिला को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। तो वहीं वन विभाग के अनुसार वे लगातार ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे कि जंगल से लगे घरों में ना रहे यह दोनों घटनाएं जंगल से लगे मकान में हुई है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
