संदिग्ध नाव का नहीं मिला टेरर ऐंगल, ऑस्ट्रेलियाई महिला है मालकिन; देवेंद्र फडणवीस ने बताई डिटेल

feature-top

मुंबई के निकट रायगढ़ में समुद्र तट पर मिली हथियारों से लदी संदिग्ध नाव को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चिंताएं दूर करने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच में इस नाव का कोई टेरर ऐंगल सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस बोट के कप्तान महिला के पति हैं। यह नाव मस्कट से यूरोप जा रही थी और इसी दौरान इसका इंजन खराब हो गया था। इस स्थिति में बोट में सवार लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया था और कोरियाई जहाज ने इन लोगों को रेस्क्यू किया था।