कोलकाता के पूजा मंडप में कीजिए नेपाल के श्रीश्रीपशुपति नाथ मंदिर के दर्शन

feature-top

अगर आपने कभी नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन नहीं किए हैं तो निराश मत होइए। इस बार पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पूजा मंडप में आप पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। कोलकाता की श्रीगोरखनाथ सेवा समिति ने इस बार अपनी स्थापना के गोल्डन जुबली के असवर पर दुर्गापूजा में श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर की थीम पर पंडाल सजाया है। 

इस मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें भारत सहित नेपाल के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक हिस्सा ले रहे हैं। इस बार कोलकाता की दुर्गापूजा खास है, क्योंकि यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। इसलिए लोगों का उत्साह भी दोगुना हो गया है


feature-top